इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के प्रदेश प्रमुख महासचिव बजरंगी कुशवाहा, मंडल सचिव श्री तेजबहादुर सिंह, मंडल संगठन मंत्री श्री राधे श्याम गोंड जी, जिलाध्यक्ष धर्मदेव उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, युवा जिला अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष जसवंत सिंह जिला सचिव श्री अमरजीत सिंह, मीडिया प्रभारी जैकी साहब, राजाराम सिंह, औरंगज़ेब आदि लोग उपस्थित रहे
भाकियू लोकशक्ति ने मुख्यमंत्री को संबोधित उप जिलाधिकारी चुनार को सौंपा ज्ञापन मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर कुछ निश्चित समस्याओं के समाधान हेतु मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रदेश के सभी जिला से दिये जाने के क्रम में 25 जून 2026 को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति जनपद मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष श्री धर्मदेव उपाध्याय के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी चुनार श्री राजेश वर्मा को दिन में लगभग 12:00 बजे सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ से यह आग्रह किया गया है कि, फर्रुखाबाद जिले के भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष के विरुद्ध वहां के उपजिलाधिकारी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बिना शर्त वापस लिया जाए । साथ ही साथ नोएडा के रौनीजा एवं सोनभद्र जनपद के ग्राम भैसवार में किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर लगभग 13 महीने से चलाये जा रहे धरने को संज्ञान में लेकर उनकी समस्याओं का समाधान समय रहते करने की कृपा करें। अन्यथा की स्थिति में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को बाध्य होगी । जिससे जो भी दिक्कतें आएंगी उसकी सारी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी ।
Post a Comment