आवास सूची के सत्यापन हेतु खुली बैठकें आयोजित
नसीराबाद, रायबरेली।प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के सत्यापन हेतु विकासखंड छतोह की ग्राम पंचायत संडहा और गढ़ा में खुली बैठक का आयोजन किया गया। गढ़ा में प्रशासक श्रीमती विद्या देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत सचिव अमरेश नारायण ने पात्रता सूची पढ़कर सुनाई जिसमें शामिल 29 लाभार्थियों में से 28 लाभार्थी पात्र पाए गए। 01 लाभार्थी शेर बहादुर सिंह की मृत्यु हो चुकी है। 45 लाभार्थियों को सूची से हटाए जाने पर मौजूद लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
ग्राम पंचायत संडहा में प्रशासक राम बहादुर सरोज की अध्यक्षता में खुली बैठक हुई जिसमें ग्राम सचिव दिवस मिश्र ने 84 लाभार्थियों की सूची पढ़ कर सुनाई। सभी लाभार्थी पात्र पाए गए किंतु यहां भी सर्वेक्षण सूची
में से 35 लाभार्थियों के नाम पात्रता सूची से गायब मिलने पर लोगों में बड़ा आक्रोश दिखा।
प्रशासक ने बताया कि श्रीमती शिव कुमारी और श्रीमती नंदिनी का नाम मुख्यमंत्री आवास सूची में भी शामिल है।
बैठक में पंचायत सहायक राधा सरोज, रोजगार सहायक विजय कुमार,देवता दीन यादव, राजेंद्र कुमार पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Post a Comment