पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लगातार मिल रहे शवों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। किसी की बेटी, बहन या पत्नी रही यह युवती अब पहचान के इंतजार में है, जबकि उसके परिजनों को शायद अब भी उसके लौटने की आस होगी।
जंगल की खामोशी में छिपा मौत का रहस्य, 15 दिन में दूसरी लाश से सहमा इलाका मड़िहान
क्षेत्र में महज 15 दिनों के भीतर किशोरी समेत दूसरी अज्ञात महिला का शव मिलने से लोगों में दहशत है। जंगल में मिली युवती की पहचान दूसरे दिन तक नहीं हो सकी, जिससे उसकी जिंदगी और मौत दोनों ही रहस्य बन गई हैं।
Post a Comment