बंधक बनाने के मामले में लेखपाल ने प्रधानपति समेत दो पर दर्ज कराई प्राथमिकी

भावां। मड़िहान तहसील परिसर में सोमवार को रैकरी गांव से आए 300 लोगों के क्षेत्रीय लेखपाल मनोज कुमार सिंह को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो नामजद और अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।लेखपाल ने बताया कि गांव में शौचालय के नाम पर जमीन है। जहां ग्राम प्रधान ऊषा देवी के पति रामकेश बिंद पक्के मकान का निर्माण करा रहा था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी के निर्देशन पर शनिवार की देर रात 10 बजे के करीब पुलिस बल के साथ ढलाई का काम रुकवा दी। इससे खुन्नस खाए प्रधान पति ने सोमवार को तीन सौ ग्रामीणों के साथ आकर तहसील में हंगामा किया। गांव के जरूरी दस्तावेज भी फाड़ दिए। बताया कि लगभग चार वर्ष पहले ही गांव के शौचालय की जमीन पर कब्जे के मामले में लगभग 135 लोगों पर मुकदमा लंबित है। तहसील परिसर में पहुंची उग्र भीड़ ने क्षेत्रीय लेखपाल को देखते ही पकड़ कर बंधक बना लिया। साथी लेखपालों ने किसी तरह छुड़ाया। लेखपाल ने एसडीएम कोर्ट में भागकर जान बचाई। मड़िहान थानाध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर प्रधानपति रामकेश, छोटेलाल और अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts