मड़िहान विधायक भड़के, बोले-हमें हल्के में मत लीजिए

मिर्जापुर। चुनार तहसील परिसर में शनिवार को उप निबंधक (सब-रजिस्ट्रार) कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल उप निबंधक पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि हमें हल्के में मत लीजिए, आधी तहसील हमारी भी है। इस पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल जागो न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कार्यक्रम में आमंत्रण न मिलने पर विधायक ने मौके पर ही उप निबंधक दीपक जायसवाल को फटकार लगाई। विधायक ने उप निबंधक दीपक से कहा कि हमें हल्के में मत लीजिए। हम वह विधायक नहीं हैं।जिसके बारे में लिख दूं तो उसे ब्रह्मा भी नहीं बचा सकते। मैं पहले किसी के खिलाफ लिखता नहीं हूं। डीएम के सामने कह रहा हूं कि आधी तहसील हमारी भी है लेकिन आप हमें सूचना नहीं देते। वायरल वीडियो में आम लोग यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि सही बात है भाई, आधी तहसील तो उनकी है ही। दरअसल, चुनार तहसील के जमालपुर ब्लॉक और राजगढ़ ब्लॉक के कुछ हिस्से मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में आते हैं, जबकि शेष नरायनपुर, सीखड़ ब्लॉक और जमालपुर ब्लॉक के कुछ हिस्से चुनार विधानसभा क्षेत्र में पड़ते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि मौके पर डीएम समेत जिले के अन्य अधिकारी मौजूद हैं।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts