ट्रेन से कटकर सीतापुर के बर्खास्त ग्राम विकास अधिकारी की मौत

चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जमुई गांव के पास शुक्रवार की रात एक बजे ट्रेन से कटकर सीतापुर के बर्खास्त ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी पहचान की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चुनार के कोलना गांव निवासी 35 वर्षीय रक्षित सिंह पुत्र सुनील कुमार सिंह सीतापुर जिले में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। वे वर्तमान समय में निलंबित चल रहे थे। पिता सुनील कुमार ने बताया कि बेटा रक्षित शुक्रवार को चुनार बाजार गया था। उसके बाद रैपुरिया गांव स्थित अपने मौसा के घर गया।वहां से वापस घर आने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। देर रात कजरहट चौकी प्रभारी सदानंद सिंह से सूचना मिली कि उनके बेटे की जमुई गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसका शव ट्रैक पर मिला है। सूचना पर पिता सुनील कुमार और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता ने शव की पहचान अपने बेटे रक्षित सिंह के रूप में की। तब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी ने बताया कि रात में सूचना मिली कि एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद मोर्चरी हाउस भेज दिया। पिता ने बताया कि मृत रक्षित इकलौता पुत्र था। बीते पांच वर्षों से सीतापुर में तैनात था। एक वर्ष से निलंबित चल रहा था। पांच दिन पहले ही घर आया था। पांच वर्ष का बेटा रितिक है। बड़ी बेटी राजगढ़ विकास खंड में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts