हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

मिर्जापुर। चुनार पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को रविवार धर दबोचा। वाराणसी के राजातालाब के बभनिया निवासी मनीष कुमार विश्वकर्मा ने 17 अप्रैल को तहरीर दी। बताया कि बहन की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। पुलिस नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिंह व उपनिरीक्षक शिवप्रकाश सिंह मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार आरोपी चुनार के रामगढ़ निवासी सिन्टू विश्वकर्मा और पुनवासी विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts