निमिया की डार मईया झूलेली झूलनवा हो कि झूलि झूलि ना

चुनार राजगढ़ मार्ग स्थित दुर्गा खोह मंदिर और टेकौर मुहल्ले में स्थित काली मंदिर का एकादशी के पावन अवसर पर रविवार को भव्य शृंगार किया गया। मंदिर में विशाल भंडारा व देवी जागरण का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वाराणसी से आए कलाकारों ने देवी गीत, पचरा आदि भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वाराणसी से आई कलाकार पिंकी मिश्रा ने निमिया की डार मईया झूलेली झूलनवा हो कि झूलि झूलि ना , दरबार में तेरी मईया आदि गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। विजय बागी और संदीप संत ने भी एक से बढ़ एक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक सुजीत कुशवाहा, बृजनंदन कुशवाहा, संजय साहू, प्रदीप रस्तोगी,बबलू सेठ, चंद्रहास गुप्ता, ब्रह्मानंद कुशवाहा,महेंद्र साहू, सौरभ पुजारी सहित बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts