महिला की फंदे पर लटकी मिली लाश, भाई का आरोप- जुए में हारे गहनों को मांगने पर कर दी हत्या
जमालपुर। थाना क्षेत्र के डोहरी गांव में शुक्रवार देर शाम रोशनी पटेल (28) कमरे में सीलिंग फैन में फंदे से लटकी लाश मिली। शव बेड पर था। बेड पर एक कुर्सी भी थी। जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने पति गोविंद पटेल पर हत्या का आरोप लगाया। घटना के बाद से पति फरार है। महिला के भाई प्रभात का आरोप है कि जीजा जुए में बहन के दो लाख के गहने हार गया। गहनों को वापस मांगने पर जीजा ने बहन रोशनी की हत्या कर दी।
Post a Comment