शिक्षा और एकजुटता से मजबूत होगा समाज अनिल राजभर

जमालपुर। क्षेत्र के हमीदपुर गांव में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में रविवार को जोश और एकजुटता का माहौल देखने को मिला। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि शिक्षित समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव रखता है। बियार और राजभर समाज के लोगों से उन्होंने अपील की कि मेहनत-मजदूरी के साथ अपने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें। सरकार का लक्ष्य है कि गरीब और वंचित वर्ग के बच्चे पढ़-लिखकर आगे बढ़ें, इसी दिशा में योजनाएं चलाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि सत्ता में समाज की भागीदारी जरूरी है और इसके लिए आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा। भाजपा गरीबों और वंचितों की सच्ची हितैषी है, जो सबको साथ लेकर चलती है। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत, जितेंद्र पासवान, दिलीप बियार, रामप्रवेश बियार, संतोष राजभर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts