उक्त निर्देश के क्रम में “मनीष मिश्रा” अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के पर्वेक्षण तथा “शिखा भारती” क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन व “मंजरी राव” क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए दिनांकः18.02.2026 को एसओजी/सर्विलांस, थाना अहरौरा व थाना अदलहाट पुलिस की संयुक्त टीम को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि जनपद बिलासपुर छत्तीसगढ़ में हुई लूट की घटना को कारित करने वाले शातिर अभियुक्तगण कार द्वारा लूट के माल के साथ सोनभद्र सुकृत होते हुए वारणसी की तरफ भाग रहे है तथा उन अभियुक्तों का लोकेशन अहरौरा क्षेत्र में है । मुखबीर की सूचना पर विश्वास करके एसओजी/सर्विलांस व थाना अहरौरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बैरियर लगा कर चेकिंग प्रारम्भ किया गया, दौराने चेकिंग सोनवरसा नहर के पास से कार संख्याः CG13V7002 में सवार दो अभियुक्तों को 1. विनोद उर्फ बीनू प्रजापति पुत्र सुखलाल प्रजापति निवासी पंछी दादाबडी थाना दादाबाडी जिला कोटा राजस्थान, स्थाई पता – जमुना कालरी थाना भालूमाडा जिला अनुपपुर म0प्र0 व 2- करीम खान पुत्र वसीम खान निवासी चकमहमुद सकलेन नगर ओल्ड सिटी थाना बरादरी जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया । जिनकी जमातलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से पीली धातु के आभूषण ( अंगुठी 176 नग, लाकेट 457 नग, कान की बाली 805 नग ) वजन 1.550 किग्रा व 02 अदद तमन्चा 0.315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर तथा नगद 46100 रुपये बरामद किया गया । दौराने पूछताछ अभियुक्तगण द्वारा बताये गये तथ्यों के आधार पर उक्त लूट की घटना में सम्मलित दो अन्य अभियुक्त की तलाश करते हुए पुलिस टीम लखनिया दरी जंगल के पास पहुँची तो अभियुक्तगण को देखकर पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो पुलिस टीम के उपर गिरफ्तारी से बचने के लिये जान-मारने की नियत से फायर कर दिये । पुलिस टीम द्वारा सिखलाये गये तरीके से अपने बचाव में सीमित फायर किया गया जिसमें अभियुक्तगण 1. विजय लाम्बा पुत्र रामलाल निवासी चन्दननगर थाना जगतपुरी नई दिल्ली पूर्वी, 2. मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित उर्फ गुडवा पुत्र सुन्दर निवासी सोरखा थाना सेक्टर-113 जनपद गौतमबुद्धनगर के पैर में गोली लग गयी । पास जाकर अभियुक्तगण की जमातलाशी ली गयी तो उनके पास से 01 देशी पिस्टल 0.32 बोर,01खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस, लूट के जेवरात पीली धातु वजन 2.218 किग्रा व 1,00,000 रूपये बरामद किया गया । पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त विजय लाम्बा व मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित उर्फ गुडवा को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है जहां उसकी स्थिति सामान्य है । इस प्रकार उपरोक्त चारो अभियुक्तों के कब्जे से पीली धातु के आभूषण कुल वजन 3.768 किग्रा तथा 1,46,100 रुपये नगद, 01 देशी पिस्टल (01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस) व 02 अदद तमन्चा (02 जिन्दा कारतूस .315 बोर) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण को मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है ।पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी तो सभी ने एक स्वर में बताया कि दिनांक 17.02.2026 को हम लोग राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जनपद बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में अन्धे मोड़ पर एक इको मारूति कार को टक्कर मार दिये तथा जब उसमें सवार व्यक्ति कार से नीचे उतरा तो उसे पिस्टल तमंचा तथा लोहे की हथोड़ी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिये एवं गाड़ी में रखे बरामदशुदा आभूषण व नगदी लेकर हम लोग दिल्ली के तरफ जा रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया ।
*विवरण बरामदगी*
पीली धातु के जेवर कुल वजन 3.768 किग्रा ।
02 अदद तमन्चा 0.315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर, कार संख्याः CG13V7002 ।
कुल-1,46,100 रुपये ।
01 देशी पिस्टल 0.32 बोर,01खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस ।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0-35/2026 धारा-317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौरा ।
मु0अ0सं0-36/2026 धारा-109, 317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अहरौरा ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1.विनोद उर्फ बीनू प्रजापति पुत्र सुखलाल प्रजापति निवासी पंछी दादाबडी थाना दादाबाडी जिला कोटा राजस्थान, स्थाई पता – जमुना कालरी थाना भालूमाडा जिला अनुपपुर म0प्र0
2. करीम खान पुत्र वसीम खान निवासी चकमहमुद सकलेन नगर ओल्ड सिटी थाना बरादरी जनपद बरेली
3. विजय लाम्बा पुत्र रामलाल निवासी चन्दननगर थाना जगतपुरी नई दिल्ली पूर्वी (पुलिस मुठभेड़)
Post a Comment