समूह की महिलाएं शीघ्र ही गोबर से लट्ठ तैयार कर ईंट भट्ठों की आपूर्ति करेंगी। जिले के पशु आश्रय स्थलों में पलने वाले निराश्रित पशुओं का गोबर का उपयोग नहीं हो पा रहा था। साथ ही इसको रखने के लिए सुरक्षित जगह भी नहीं मिल पा रही थी। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने पशुआश्रय स्थलों के गोबर से लाठी बनाकर ईंट-भट्ठों और अन्य कार्यों में ईंधन के तौर पर उपयोग करने की योजना तैयार की। उन्होंने हरियाणा से गोबर से लाठी बनाने वाली मशीन मंगवाकर प्रायोगिक तौर पर जमालपुर ब्लाक के भाईपुर कला के महादेव आजीविका समूह की महिलाओं को दे दिया। अब महिलाएं गोबर से लाठी तैयार कर भट्ठों को ईंट पकाने के लिए ईंधन के तौर पर आपूर्ति कर सकेंगी, जिससे उन्हें रोजगार मिलने के साथ ही निराश्रित पशु आश्रय स्थलों के गोबर का भी आसानी उपयोग हो जाएगा। यही नहीं ईंट को पकाने के लिए भट्ठा मालिकों को अब महंगा कोयला खरीदने या लकड़ी की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, पर्यावरण भी बहुत हद तक सुरक्षित रहेगा। जिले में पहली बार गोबर का होगा व्यावसायिक उपयोग गोबर से लाठी बनाने के कार्य का प्रयोग जिले में पहली बार किया जा रहा है। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो पूरे जनपद में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए इस मशीन को लगवाया जाएगा। बीडीओ रक्षिता सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत भाईपुर कला के महादेव स्वयं सहायता समूह के माध्यम से समूह की बारह महिलाओं को एक साथ इस काम के लिए लगाया गया है। क्षेत्र के निराश्रित पशुआश्रय स्थलों और गांव के पशुपालकों से सम्पर्क करके पशुओं के गोबर को खरीदकर बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन होना है। दो से ढाई फीट की तैयार होगी लाठी मशीन के सांचे में गोबर कि पेराई करके लगभग दो से ढाई फुट की लाठी बनाई जाएगी। इस लाठी को भट्ठे पर ईंधन के तौर
जिले में गोबर से ईंट-भट्ठों के लिए तैयार किया जाएगा ईंधन
जमालपुर। ईंट को पकाने के लिए भट्ठा मालिकों को अब महंगा कोयला खरीदने या लकड़ी की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस काम के लिए अब पशु आश्रय स्थल से प्रतिदिन निकलने वाले गोबर का उपयोग किया जाएगा। इस पहल से जहां ईंट-भट्ठों को जलाने के लिए पेड़ों के कटान पर रोक लगेगी, वहीं पर्यावरण भी संतुलित रहेगा। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की पहल पर जमालपुर ब्लाक के समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए ग्राम पंचायत भाईपुर कला के महादेव आजीविका समूह की महिलाओं को गोबर से लाठी बनाने की मशीन मुहैया कराई गई है। बीडीओ रक्षिता सिंह ने गोबर से लट्ठ बनाने के कार्य का शुभारंभ करा दिया है।
Post a Comment