कुत्ते को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारेबिजली के पोल में टकरा गई। हादसे में राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे दिलीप जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जमालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया है। मृत राजकुमार वाराणसी में मजदूरी करते थे। दो पुत्र मनीष कुमार और मुकेश कुमार हैं। पति की मौत से पत्नी रामदेई का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि बिजली के पोल में बाइक टकराने से श्रमिक की मौत हुई है। दूसरा व्यक्ति घायल है। उसका वाराणसी में उपचार चल रहा है।
कुत्ता बचाने में पोल से टकराने से बाइक सवार की मौत
जमालपुर में स्थानीय थाना क्षेत्र के घरवाह गांव के पास शुक्रवार की रात कुत्ता को बचाने में अनियंत्रित बाइक पोल में टकराने से युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा दूसरा युवक जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के धोबही गांव निवासी 45 वर्षीय राजकुमार बिंद श्रमिक थे। वह शुक्रवार को गांव के ही दिलीप कुमार के साथ पिड़खिर गांव रिश्तेदारी में गए थे। रात लगभग बारह बजे वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही रामपुर-जलालपुर मार्ग पर घरवाह गांव के पास पहुंचे। तभी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया
Post a Comment