ऑटो के धक्के से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल

मिर्जापुर। जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के बिसौरा पुल के पास सोमवार को दोपहर आटो के धक्के से एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला को धक्का मारने के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों ने घायल वृद्धा को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हाजीपुर निवासी चंद्रावती देवी(70) पत्नी बसंतु साव गरौंडी स्थित शिवचर्चा से वापस अपने घर लौट रही थीं। इस दौरान बिसौरा पुल के पास ऑटो ने उन्हें धक्का मार दिया।इससे वृद्धा गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल घायल वृद्धा को एक निजी अस्पताल में ले गए।
डॉक्टर ने बताया कि महिला का पैर फ्रैक्चर हो गया है। वृद्धा को धक्का मारने के बाद ऑटो पलट जाने से चालक को भी हल्की चोटें आईं है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts