क्षेत्र पंचायत समिति हसायन की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न।
क्षेत्र पंचायत समिति हसायन की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न।
आपको बातदे कि क्षेत्र पंचायत हसायन की बैठक विकास खंड परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र पाल सिंह उर्फ पीलू भईया ने की। कार्यक्रम में सबसे पहले शहीद स्मारक पर दीप ज्वलित कर और पुष्प अर्पित किए गए । ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र पाल सिंह पीलू भईया एवं भाजपा युवा जिला मंत्री सचिन सिंह ने सभी आगंतुक अतिथियों हाथरस सांसद अनूप प्रधान , क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति सुमंत किशोर सिंह, पूर्व विधायक यश पाल सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह पुंढीर , भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह चौहान, अनिल सिसौदिया आदि का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इसके बाद अन्य उपस्थित व्यक्तियों के द्वारा भी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। स्वागत सम्मान के बाद सभी आगंतुक अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। वही सुमंत किशोर सिंह ने विकास कार्यों वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए और वही हसायन अनुज मिश्रा ने विगत 5 वर्षों के आय व्यय का विवरण और वर्ष 2025 - 26 कराए कार्य एवं निर्माणाधीन कार्यों के संबंध में एवं विकास खंड में संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से सदन को अवगत कराया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों से निर्माण कार्य हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराए गए। बैठक के शांति पूर्ण होने के पश्चात ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र पाल सिंह ने सभी उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों , एवं सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष ठाकुर राम जादौन, दिनेश पाल सिंह, आर पी शर्मा, मुनीश्वर उपाध्याय, सत्यपाल सिंह, खेमेंद्र पाल सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री सचिन सिंह, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहित बघेल, आर डी शर्मा, लालो उपाध्याय, सुरेश कुशवाह, भाजपा युवा नेता गौरव , क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।
Post a Comment