अलग अलग स्थानों पर दो महिला का शव मिलने से सनसनी

मिर्जापुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार दो महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चुनार में मिले शव की वाराणसी निवासी रुप में पहचान हुई। जबकि दूसरा शव ड्रमंडगंज नेवादा गांव में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चुनार संवाद अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के अदलपुरा स्थित शीतला धाम घाट गंगा में शनिवार की सुबह आठ बजे एक महिला शव उतराया मिलाया। मछुआरों ने शव देख स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। चुनार कोतवाल विजयशंकर ने बताया कि शव वाराणसी जिले के डाफी के वृंदावन रेजीडेंसी निवासी 45 वर्षीय मधु देवी पत्नी संजय कुमार जायसवाल का है।
पुलिस की सूचना पर पहुंचे पति संजय ने शव की पहचान अपनी पत्नी मधु देवी के रुप में की। पति संजय ने बताया कि मधु की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका उपचार चल रहा था। शुक्रवार शाम घर से लापता थी। लंका थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दूसरे दिन पुलिस से सूचना मिली कि मधु की लाश चुनार स्थित गंगा में मिली है। मृत मधु मूलरूप से बिहार की रहने वाली थीं। वर्तमान समय में अपने परिवार संग वाराणसी के डाफी में रहती थीं। ड्रमंडगंज संवाद अनुसार नेवादा गांव स्थित सीवान में पानी भरे धान के खेत में एक शनिवार को एक वृद्धा का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान क्षेत्र के शुकुलपुर गांव निवासी 80 वर्षीय बच्ची देवी पत्नी स्व. छोटेलाल धरकार के रुप में की। मृत वृद्धा के नाती पंकज कुमार ने बताया कि दादी मानसिक रुप से बीमार चल रही थीं। शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे घर पर किसी को बताए बगैर निकल गई थीं। आस-पास के गांव और रिश्तेदारों के यहां तलाश किए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन नेवादा गांव के सीवान में पानी भरे धान के खेत में दादी का शव मिला है। मृत वृद्धा के पति की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। मृतका का बेटा भी दस वर्ष से लापता मिर्जापुर। मृतका का इकलौता बेटा भी दस वर्षों से लापता है। तीन पोते हैं। वहीं दादी की देखभाल करते हैं। बरौंधा चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts