महिला कर्मी से छेड़खानी का आरोपी लेखपाल गिरफ्तार
मिर्जापुर। मड़िहान पुलिस ने महिला कर्मचारी से छेड़खानी व धमकी देने वाले लेखपाल को मंगलवार गिरफ्तार किया है। 29 सितंबर को मड़िहान तहसील में तैनात एक महिला कर्मचारी ने चकंबदी लेखपाल के विरुद्ध छेड़खानी व धमकी देने की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी लेखपाल धर्मेन्द्र सेठ को गिरफ्तार कर लिया है।
Post a Comment