कुशवाहा ने धरना रत किसानों की बात सुनकर कहा कि भैसवार के किसान जिलाधिकारी सोनभद्र को अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर गए लेकिन जिलाधिकारी किसानों के फरियादों को प्रशासन द्वारा अनदेखी एव उनके कान पर जू नही रेगरहा है।
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति सोनभद्र के घोरावल तहसील के ग्राम भैंसवार ग्राम इकाई संगठन मंत्री मनोज कुमार यादव ने आरोप लगाया कि भैंसवार गांव की चकबंदी में किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर भूमाफियाओं के इशारे पर काम करने का गंभीर आरोप है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की पाँच सूत्रीय मांगों की निष्पक्ष जांच होने तक धरना समाप्त नहीं होगा, चाहे
धरना कई महिनो तक क्यों न चले।
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति सोनभद्र तहसील घोरावल ग्राम इकाई अध्यक्ष रामपाल पटेल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि धरना स्थल पर क्षेत्रीय विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य अपने क्षेत्र में 140दिन से ग्राम भैसवार में चकबंदी के लेकर किसानों को न्याय के लिए धरने पर बैठे किसान आशा लगा बैठे हैं कि हमारे क्षेत्रीय विधायक हम लोगों का हाल-चाल लेने कब आएंगे लेकिन आज तक क्षेत्रीय विधायक धरने पर आने के लिए नाम नहीं ले रहे हैं लगता है 2027 में ही आएंगे
इस धरने में भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा, ग्राम इकाई संगठन मंत्री मनोज कुमार यादव ग्राम अध्यक्ष रामपाल पटेल छोटेलाल, काशीनाथ मौर्य, पारस मौर्य, संतु मौर्य
Post a Comment