सोनभद्र जिले के घोरावल ब्लॉक के भैंसवार गांव में चकबंदी प्रक्रिया में हो रही भारी गड़बड़ियों के

 खिलाफ किसानों का "जमीन बचाओ धरना" शुक्रवार को भी जारी रहा। गांव के सेमरीहवा टोला स्थित बछनार बिरबाबा देवस्थान पर यह धरना लगातार 13 6वें दिन भी जारी रहा। धरना का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं। 
कुशवाहा ने धरना रत किसानों की बात सुनकर कहा कि भैसवार के किसान जिलाधिकारी सोनभद्र को अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर गए लेकिन जिलाधिकारी किसानों के फरियादों को प्रशासन द्वारा अनदेखी एव उनके कान पर जू नही रेगरहा है। 
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति सोनभद्र के जिला सचिव संजय कुमार यादव ने आरोप लगाया कि भैंसवार गांव की चकबंदी में किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर भूमाफियाओं के इशारे पर काम करने का गंभीर आरोप है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की पाँच सूत्रीय मांगों की निष्पक्ष जांच होने तक धरना समाप्त नहीं होगा, चाहे
 धरना कई महिनो तक क्यों न चले। 
 सूचना मंत्री सीताराम मौर्य ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि धरना स्थल क्षेत्रीय विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य अपने क्षेत्र में 135 दिन से ग्राम भैसवार में चकबंदी के लेकर किसानों को न्याय के लिए धरने पर बैठे किसान आशा लगा बैठे हैं कि हमारे क्षेत्रीय विधायक हम लोगों का हाल-चाल लेने कब आएंगे
 इस धरने में भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा, जिला सचिव संजय कुमार यादव , मनराज मौर्य , राम सकल मौर्य, रामपाल पटेल, राम प्रसाद मौर्य, जिऊत बियार, लल्लन मौर्य, राजेंद्र, कन्हैया बियार, , शिवपूजन मोर्य , गुरुचरण , घासीराम यादव ,सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts