सोनभद्र जिले के घोरावल ब्लॉक के भैंसवार गांव में चकबंदी प्रक्रिया में हो रही भारी गड़बड़ियों के

 खिलाफ किसानों का "जमीन बचाओ धरना" शनिवार को भी जारी रहा। गांव के सेमरीहवा टोला स्थित बछनार बिरबाबा देवस्थान पर यह आंदोलन लगातार 137वें दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला सचिव संजय कुमार यादव ने किसानों की शिकायतें सुनते हुए कहा कि भैंसवार के किसानों ने अपनी पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी सोनभद्र से गुहार लगाई थी, लेकिन प्रशासन उनकी पीड़ा को अनसुना कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी किसानों की फरियादों पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।
 यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भैंसवार गांव की चकबंदी प्रक्रिया में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। उनका कहना था कि अधिकारी भूमाफियाओं के इशारे पर काम कर रहे हैं, और यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक किसानों की पाँच सूत्रीय मांगों की निष्पक्ष जांच नहीं होगी, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।
किसानों की पाँच सूत्रीय मांगें
1. भैंसवार गांव में चकबंदी प्रक्रिया की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जाँच हो।
2. जिन किसानों की जमीन गलत तरीके से दर्ज की गई है, उन्हें तत्काल सही तरीके से दर्ज कर पुनः बहाल किया जाए।
3. भूमाफियाओं व उनसे मिलीभगत करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो।
4. किसानों की जमीनें सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन ठोस कदम उठाए।
5. किसानों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण जिलास्तर पर पारदर्शी ढंग से हो।
 किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य को किसानों से संवाद करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि गांव के लोग 137 दिन से न्याय की उम्मीद में धरने पर बैठे हैं, लेकिन विधायक अब तक किसानों का हाल-चाल लेने नहीं पहुंचे हैं।
इस धरने में भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा, जिला सचिव संजय कुमार यादव, मनराज मौर्य, रामसकल मौर्य, रामपाल पटेल, राम प्रसाद मौर्य, जिऊत बियार, लल्लन मौर्य, राजेंद्र, कन्हैया बियार, संगठन मंत्री मनोज कुमार यादव, गुरुचरण, घासीराम यादव सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts