फेस वैरिफिकेशन के नाम पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के माध्यम से हुआ साइबर ठगी आज
दिनांक 13अक्टूबर 2025को लगभग ग्यारह बजे ग्राम मनऊर, विकास खंड-जमालपुर,मीरजापुर आंगनबाड़ी केंद्र पर नियुक्त कार्यकत्री श्रीमती रीता देवी के मोबाइल पर फोन आता है कि मैं जिले से आंगनबाड़ी से संबंधित अधिकारी बोल रहा हूं कि जो तुम लोग राशन बांट रही हो उसका(फेस वैरिफिकेशन)सत्यापन कराओं। श्रीमती रीता देवी उस फर्जी अधिकारी के धौंस में आकर लाभार्थी अब्दुल जब्बार ग्राम -मनऊर के घर जाकर फोन कांफ्रेंस पर बात कराती है,उसी बीच लाभार्थी के मोबाइल पर ओटीपी जाता है और लाभार्थी द्वारा ओटीपी नंबर बताते ही लगभग 86 हजार रूपया लाभार्थी के खाते से कट जाता है।इसी दौरान फर्जी अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्री की बात रिकॉर्ड कर गांव के ही दो अन्य लोगों से क्रमशः बंटी सिंह पुत्र मारकण्डे सिंह के खाते से 5 हजार एवं सोनाली देवी पत्नी चन्दु खरवार के खाते से 32 हजार रूपया ओटीपी मांग कर काट लिया जाता है।फ्राड की जानकारी होने पर पीड़ित लोग तुरंत आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर हंगामा करने लगे।बात बढ़ने पर इस समय आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती रीता देवी सहित सभी पीड़ित पक्ष पुलिस चौकी शेरवां पहुंच गए हैं, पुलिस द्वारा अग्रीम कार्यवाही की जा रही है।
Post a Comment