कुशवाहा ने धरना रत किसानों की बात सुनकर कहा कि भैसवार के किसान जिलाधिकारी सोनभद्र को अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर गए लेकिन जिलाधिकारी किसानों के फरियादों को प्रशासन द्वारा अनदेखी एव उनके कान पर जू नही रेगरहा है।
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति सोनभद्र के जिला सचिव संजय कुमार यादव ने आरोप लगाया कि भैंसवार गांव की चकबंदी में किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर भूमाफियाओं के इशारे पर काम करने का गंभीर आरोप है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों की पाँच सूत्रीय मांगों की निष्पक्ष जांच होने तक धरना समाप्त नहीं होगा, चाहे
धरना कई महिनो तक क्यों न चले।
यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले धरना स्थल पर शुद्ध बुद्धि यज्ञ कराया गया था और अब नवरात्र में दुर्गा माता से प्रार्थना भी किया गया हवन भी किया कि अधिकारियों की "भ्रष्ट बुद्धि" शुद्ध हो और किसानों को न्याय मिले।
इस धरने में भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा, जिला सचिव संजय कुमार यादव , मनराज मौर्य , राम सकल मौर्य, रामपाल पटेल, राम प्रसाद मौर्य, जिऊत बियार, लल्लन मौर्य, राजेंद्र, कन्हैया बियार, , शिवपूजन मोर्य , गुरुचरण , घासीराम यादव ,सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Post a Comment