कुशवाहा ने धरना रत किसानों की फरियादों को प्रशासन द्वारा अनदेखी एव उनके कान पर जू नही आने से लाचार किसानों ने देव स्थान पर अंतरजामी - प्रभु से विनती करते हुए भगवान से गुहार लगाया।
रात दिन कइली प्रभु तोहरी बिनतियां।
भू माफिया लेहले हमारी जमिनिया।
हक अधिकार छिन गईल बिलकुल हो।
हमहन किसनवन के गईला तूही भूल हो।
ग्राम इकाई संगठन मंत्री मनोज कुमार यादव ने आरोप लगाया कि भैंसवार गांव की चकबंदी में किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर भूमाफियाओं के इशारे पर काम करने का गंभीर आरोप है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्राम इकाई संगठन मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसानों की पाँच सूत्रीय मांगों की निष्पक्ष जांच होने तक धरना समाप्त नहीं होगा, चाहे धरना कई महिनो तक क्यों न चले। संगठन मंत्री मनोज कुमार यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले धरना स्थल पर शुद्ध बुद्धि यज्ञ कराया गया था और अब नवरात्र में दुर्गा माता से प्रार्थना की जा रही है हवन भी किया कि अधिकारियों की "भ्रष्ट बुद्धि" शुद्ध हो और किसानों को न्याय मिले।
इस धरने में भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा, ग्राम इकाई संगठन मंत्री मनोज कुमार यादव , मनराज मौर्य , बुल्लू मौर्य, रामपाल पटेल, राम प्रसाद मौर्य, जिऊत बियार, सियाराम पाल, कन्हैया, सदाफल यादव, बब्बन मौर्य , गुरुचरण , घासीराम यादव ,सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Post a Comment