जैसे ही तिसुहीं गांव के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अश्वनी सौरभ और दूसरी बाइक पर सवार मड़िहान के राजापुर गांव निवासी अमन तीनों गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने अश्वनी राज को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य दो घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें मंडलीय अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि बाइकों की टक्कर में झारखंड के एक युवक की मौत हुई है। अन्य दो घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मृत युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है।
बाइकों की टक्कर में झारखण्ड के युवक की मौत, दो जख्मी
मड़िहान स्थानीय थाना क्षेत्र के तिसुहीं गांव के पास शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। झारखंड के रांची के पड़रिया गांव के 30 वर्षीय अश्वनी राज बीएसएनएल कंपनी में कार्य करते थे। वह अपने साथी कर्मी बिहार के पुड़वरिया गांव निवासी 23 वर्षीय सौरभ के साथ मिर्जापुर किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार की दोपहर अश्वनी अपने साथी सौरभ के साथ कंपनी के सर्वे कार्य के लिए बाइक से मड़िहान जा रहे थे।
Post a Comment