मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी मामले में इनामी सरगना समेत तीन गिरफ्तार

मिर्जापुर मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी मामले में पुलिस ने फरार चल रहे इनामी मुख्य सरगना समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। आरोपी गायिका, उसके पति समेत छह अभियुक्तों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसएसपी सोमेन बर्मा पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किए हैं। 19 सितंबर को बिरहा गायिका सरोज सरगम ने मां दुर्गा पर अभद्र टिप्पणी गाने के रुप में करते हुए वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर वायरल किया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने मड़िहान थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने जांच में आरोपी गायिका समेत कुल नौ अभियुक्तों को नामजद किया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी गायिका सरोज सरगम उसके पति राममिलन बिंद समेत छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में नामजद तीन अभियुक्त फरार चल रहे थे। एसएसपी ने फरार अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। मड़िहान पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य सरगना सीतापुर के सिधौली गांव के राजवीर सिंह यादव, प्रयागराज के हंडिया के असवों दाउदपुर के सोनू और प्रयागराज के सराय इनायत थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव क शशांक प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी राजीवर सिंह यादव है। जो पूरे प्रकरण का मास्टरमाइंड है। आपत्तिजनक साहित्य का लेखक है। आरोपी गायिका को पैसे देकर आपत्तिजनक संगीत गायन के लिए दुष्प्रेरित कर रहा था। आरोपी गायिका पीडीए मिशन के लिए गाना गाती थी। वर्तमान समय में सरगना राजवीर लखनऊ में रह रहा था। उसके फ्लैट से कई किताब भी बरामद हुई हैं। आरोपी सोनू फाइनेंशियल एकाउंट व गायिका सरोज का यूट्यूब चैनल पर पोस्ट करता था। तीसरा आरोपी शशांक प्रयागराज में मां इंदी स्टूडियो में रहता था। वह शूटिंग, वीडियो एडिटिंग का कार्य करता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts