सोनभद्र जिले के घोरावल ब्लॉक के भैंसवार गांव में चकबंदी प्रक्रिया में हो रही भारी गड़बड़ियों के खिलाफ किसानों का "जमीन बचाओ धरना"

 सोमवार को नवरात्रि सप्तमी के शुभ अवसर पर भी जारी रहा। गांव के सेमरीहवा टोला स्थित बछनार बिरबाबा देवस्थान पर यह धरना लगातार 132 वें दिन भी जारी रहा। धरना का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं। 
कुशवाहा ने धरना रत किसानों की फरियादों को प्रशासन द्वारा अनदेखी एव उनके कान पर जू नही आने से लाचार किसानों ने देव स्थान पर अंतरजामी - प्रभु से विनती करते हुए भगवान से गुहार लगाया । एक गीत के माध्यम से भगवान से प्रार्थना करते हुए यह सवाल उठा दिया। 
भगवान तेरी नगरी का गजबे नजारा है। तेरे आड मे पापी कुकर्मी, अधरम को बचाते। 
मेहनतकश किसानोंको, ‌ नंगा नाच नाचते सच बोलने वाला का कहीं ना गुजरा हो, बेईमान लुटेरा पापी तुमसे क्यों नहीं डरता। 
तेरे बिना इशारा का एक पत्ता नहीं हिलता। 
इन शातिर लुटेरों ने तेरे मति को मारा है। भगवान तेरी नगरी का गजबे नजारा है। 
वहीं संगठन के जिला सचिव संजय कुमार यादव ने आरोप लगाया कि भैंसवार गांव की चकबंदी में किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों पर भूमाफियाओं के इशारे पर काम करने का गंभीर आरोप है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्राम इकाई अध्यक्ष रामपाल पटेल ने स्पष्ट किया कि किसानों की पाँच सूत्रीय मांगों की निष्पक्ष जांच होने तक धरना समाप्त नहीं होगा, चाहे धरना कई महिनो तक क्यों न चले। संगठन मंत्री मनोज कुमार यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले धरना स्थल पर शुद्ध बुद्धि यज्ञ कराया गया था और अब नवरात्र में दुर्गा माता से प्रार्थना की जा रही है कि अधिकारियों की "भ्रष्ट बुद्धि" शुद्ध हो और किसानों को न्याय मिले।
 इस धरने में भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) सोनभद्र के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा, जिला सचिव संजय कुमार यादव, ग्राम इकाई संगठन मंत्री मनोज कुमार यादव , मनराज मौर्य , बुल्लू मौर्य, रामपाल पटेल, गजेंद्र बहादुर सिंह, जिऊत बियार, सियाराम पाल, कन्हैया, गुंजन, तेज बली चौहान, गुरुचरण सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts