फंदे पर लटकता मिला महिला का शव
मड़िहान। थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में सोमवार की शाम घर के बड़ेर में रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता महिला का शव मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राजापुर गांव निवासी जियुत की पत्नी 27 वर्षीय कुसुम शाम अपने घर में थी। देर शाम परिजनों ने देखा तो कुसुम फंदे पर लटकी हुई थी। आनन फानन में फंदे से नीचे उतारकर कुसुम को सीएचसी मड़िहान ले गए। यहां चिकित्सको ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृत महिला के पति जियुत बाहर रहकर मजदूरी करते हैं।
Post a Comment