हेडिंग: चारागाह विवाद में पड़ोसी की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

हेडिंग: चारागाह विवाद में पड़ोसी की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
10 अक्टूबर 2024
मड़िहान: थाना मड़िहान के ग्राम ममरी में चारागाह की जमीन के विवाद को लेकर धर्मराज यादव (55) को उनके पड़ोसी दिनेश मौर्य और उसके सहयोगियों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना मड़िहान की टीम मौके पर पहुंची और धर्मराज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। तहरीर के आधार पर दूधनाथ मौर्या (58) को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घटना के बाद से क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था सामान्य है।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts