स्काउट गाइड का निःशुल्क प्याऊ एक सराहनीय कदम।
सलोन/नसीराबाद,रायबरेलीl बस स्टेशन सलोन पर स्काउट गाइड संस्था द्वारा निशुल्क प्याऊ के संचालन के नौवें दिन विकास क्षेत्र बछरावां से पधारी राज्यपाल अवार्डेड शिक्षिका डॉ. नीलमा श्रीवास्तव ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि तपती धूप, चढ़ते पारे, भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच स्काउट गाइड के बच्चों द्वारा आने-जाने वाले मुसाफिरों को शीतल पेयजल पिलाना बहुत ही सराहनीय कार्य हैl उन्होंने स्काउट गाइड की पूरी टीम और प्याऊ संचालिका राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका डॉ. साधना शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस टीम भावना से सलोन के शिक्षक साथी यह कार्य कर रहे हैं वह हम सबके लिए अनुकरणीय है। इस प्रकार के प्याऊ समूचे जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर चलाए जाने चाहिए।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान, मोहम्मद अनीस,रोहित गुप्ता,दीपक कुमार,दीपक चौधरी ने गाइड कैप्टन सुरेखा जोशी की पूरी टीम की सराहना की।
Post a Comment