छतोह में प्रधान महासम्मेलन की तैयारी बैठक संपन्न।
आठ सूत्रीय
मांगों पर हुई चर्चा।
कामता नाथ सिंह
नसीराबाद, रायबरेली। शनिवार को छतोह ब्लाक सभागार में ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष बृज पाल सिंह पासवान की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई जिसमें आगामी 20 मई को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाले प्रधान महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रधानों ने आपसी विचार विमर्श के बाद सरकार के समक्ष आठ सूत्रीय मांगें रखने का फैसला लिया। ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़ाने, पेंशन सुविधा लागू करने, प्रधानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने,पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने तथा 15वें वित्त आयोग की धनराशि सीधे ग्राम पंचायतों के खातों में भेजने,मनरेगा में प्रधानों की भूमिका स्पष्ट करने,ग्राम पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए अलग से बजट की व्यवस्था करने तथा प्रधानों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग शामिल है। प्रधानों ने एक स्वर में कहा कि पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने में अब बहुत कम समय शेष है।
यदि 20 मई से पहले सरकार ने प्रधानों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रधान लोग मजबूरन आंदोलन की राह अपनाएंगे। उनका कहना था कि ग्राम प्रधान गांवों के विकास की रीढ़ हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।
बैठक में अनिल कुमार यादव,राम बहादुर सरोज, सुभाष कुमार, श्याम जी, राम दुलारे सरोज, मो.असलम आदि अधिकांश प्रधान तथा
नाथूराम यादव, लाल जी यादव, वीरेंद्र कुमार,अमर नाथ सरोज, सोहराब खां, अश्विनी कुमार साहू,कर्ण बहादुर सिंह,श्रीराम शर्मा आदि प्रधान प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
Post a Comment