विधायक ने स्काउट गाइड द्वारा संचालित निःशुल्क प्याऊ की प्रशंसा की।
कामता नाथ सिंह
सलोन, रायबरेली। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार कोरी रोडवेज बस स्टेशन सलोन पर भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा चलाए जा रहे नि:शुल्क प्याऊ के आठवें दिन पहुंचकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि जिला ट्रेनिंग कमिश्नर गाइड डॉ.साधना शर्मा के नेतृत्व में बस स्टेशन पर चल रहे नि:शुल्क प्याऊ का कोई जोड़ नहींl भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में आने जाने वाले मुसाफिरों को पानी पिलाना एक पुनीत कार्य हैl मैं धन्यवाद देता हूं स्काउट एवं गाइड के उन बच्चों को जो अपने माता-पिता के आशीर्वाद से इस सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मैं प्याऊ संचालिका डॉ. साधना शर्मा और स्काउट गाइड से जुड़े उन शिक्षकों और मास्टर ट्रेनर्स को भी धन्यवाद देता हूं जो पूरे मनोयोग से अपना सहयोग दे रहे हैंl इससे पूर्व सेवानिवृत शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान, मोहम्मद आजम,कदीर अहमद,बृजेश शुक्ला,दीपक कुमार चौधरी, गाइड कैप्टन सुरेखा जोशी, स्टेशन कर्मचारी विनोद कुमार आदि ने माननीय विधायक जी का पुरजोर स्वागत कियाl इस अवसर पर पर दीपक, शिवांगी, अर्पिता,अर्जुन पारुल,सोनाली, कोमल,काजल, जिया,पलक जोशी, मोहिनी आदि स्काउट गाइड के बच्चे मौजूद रहेl
Post a Comment