सलोन में स्काउट गाइड का निःशुल्क प्याऊ आरम्भ।

सलोन में स्काउट गाइड का निःशुल्क प्याऊ आरम्भ।
कामता नाथ सिंह 
सलोन, रायबरेली।भीषण गर्मी में मुसाफिरों को पानी पिलाना पुनीत कार्य है। यह उदगार सलोन के नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर  रस्तोगी ने भारत स्काउट गाइड की ओर से रोडवेज बस स्टेशन सलोन में संचालित होने वाले नि:शुल्क प्याऊ  के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किया।
 विगत कई वर्षों से राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त  शिक्षिका  डॉक्टर साधना शर्मा जिला ट्रेनिंग कमिश्नर गाइड द्वारा जन सहयोग से इस प्याऊ का संचालन किया जाता है।
11 दिवसीय नि:शुल्क प्याऊका उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि चंद्रशेखर रस्तोगी ने कहा कि धन्य हैं स्काउट गाइड बच्चों के माता-पिता, जिन्होंने अपने बच्चों को इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए अच्छे संस्कार दिए l 
डॉ.साधना शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष निशुल्क प्याऊ  का संचालन बस स्टेशन पर किया जाता है जिसमें सर्वोदय इंटर कॉलेज एवं कन्या जूनियर हाई स्कूल के स्काउट गाइड के बच्चे सहभागिता दर्ज कराते हैं l दीपांशी, पलक जोशी, काजल, कोमल ,सुनैना सोनाली अर्जुन पारुल रामवती, सोनाली, अनुराग यादव ,दीपक चौधरी, हिमांशु मोहम्मद शादाब,दीपक आदि शामिल हैl स्टेशन प्रभारी विनोद कुमार ने सभी का स्वागत किया और बताया कि इस बस स्टेशन से लगभग 80 रोडवेज बसों का आवागमन होता है l बच्चे सभी मुसाफिरों को पानी पिलाने का पुनीत कार्य कर रहे हैं lइस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान के साथ- साथ  चौधरी मोहम्मद इम्तियाज ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने घरों की छत पर और आस-पास पशु पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस अवसर पर भाजपा नेता बृजेश शुक्ला, सुनील कुमार पांडे, सोनाली, सुरेखा जोशी, हिमांशु,अनुराग यादव आदि ने व्यवस्था में पूर्ण सहयोग कियाl

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts