सलोन विधायक ने अग्निपीड़ित किसानों को राहत राशि सौंपी।
कामता नाथ सिंह
नसीराबाद, रायबरेली। क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार कोरी ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र सलोन के अग्नि पीड़ित किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की।
कुछ समय पहले क्षेत्र के कई किसानों की गेहूं की खड़ी फसल अज्ञात कारणों से जलकर राख हो गई थी। राजस्व कर्मियों ने मौके की जांच करके नुकसान की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी थी।
शुक्रवार 24 अप्रैल को विधायक अशोक कुमार कोरी ने नवीन मंडी परिसर सलोन में मा. मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड सहायता योजना के अंतर्गत दुर्घटना से पीड़ित किसानों को चेक वितरित किया। उन्होंने मो.फारूक पुत्र अब्दुल रसीद निवासी कांटा को 5700/,देवनाथ पुर मजरे बिरनाव के निवासियों राम कुमार,राज कुमार व राजेंद्र कुमार पुत्रगण देव नारायण पांडेय प्रत्येक को 4950/ और राम अभिलाख व राम विशाल पुत्रगण जगमोहन को 8610/,राजेंद्र कुमार पुत्र नोखेलाल निवासी बरगदही को 3780/,आशिक पुत्र रसूल निवासी कनजोरिया मजरे कांटा को 1716/, राम राज पुत्र कंधई निवासी पूरे छेदी धरई,सलोन को 1890/ धनराशि की चेक सौंपी।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि बब्बन कुमार,मंडी सचिव अभिषेक कुमार सहित कई कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Post a Comment