कई मौतों के बाद जगा प्रशासन,वाहन चेकिंग शुरू।

कई मौतों के बाद जगा प्रशासन,वाहन चेकिंग शुरू।
कामता नाथ सिंह 
सलोन,रायबरेली। सलोन- जगदीशपुर वाया जायस मार्ग के चौड़ीकरण का काम प्रगति पर है और मिट्टी भराई का काम तेजी से हो रहा है।लेकिन इस काम में लगे डम्फरों के ड्राइवरों की लापरवाही से अकसर दुर्घटनाएं हो रही हैं। कोढ़ में खाज का काम ई रिक्शा कर रहे हैं इनकी बेतहाशा आवाजाही भी  दर्दनाक दुर्घटनाओं का सबब बन रही है।
लगातार कुंभकर्णी नींद में सोया परिवहन और पुलिस विभाग तब जगा जब दुर्घटनाओं से कई मौतें हो गईं।
अब सम्भागीय परिवहन और पुलिस विभाग सड़कों पर डंफर और ई रिक्शा दौड़ा रहे ड्राइवरों और वाहनों की सघन जांच में जुटा है जिससे वाहन संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
 राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिट्टी ढोनेवाले डंपरों की टक्कर से इसी महीने केवल परशदे पुर के आस पास के तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। 
फिलहाल कोतवाली सलोन के प्रभारी निरीक्षक बालेंदु गौतम और परशदे पुर चौकी प्रभारी मोहित शर्मा के सख्त रुख और सघन जांच ने एक बार फिर वाहन संचालकों में हड़कंप मचा दिया है और सड़क पर वाहनों की संख्या में भारी कमी आ गई है,डंफर तो ऐसे गायब हो गए हैं जैसे गधे के सिर से सींग।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts