सलोन के हर गांव में होगी पक्की सड़क- विधायक अशोक कुमार।
कामता नाथ सिंह
नसीराबाद, रायबरेली। सलोन विधानसभा क्षेत्र के हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ना हमारा संकल्प है और अपने कर्मक्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मैं सतत प्रयत्नशील हूं, यह कहना है क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार कोरी का। इसी क्रम में सरकार की त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत सलोन विधानसभा क्षेत्र के तीनों विकास खंडों में 34 सड़कों के निर्माण हेतु शासन ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
सलोन विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देने के लिए विधायक अशोक कुमार कोरी ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया है।
उन्होंने बताया कि कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा प्रखंड रायबरेली द्वारा शीघ्र ही इन सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
छतोह ब्लॉक के ग्राम कपूरपुर में राजेश सिंह के दरवाजे से मुरली के घर तक 0.14 किलोमीटर लागत 08.05 लाख रुपए, लखापुर के डिहवा में संदीप सिंह के खेत से दीपक के घर तक 0.23 किलोमीटर लागत 13.22 लाख रुपए, परैया नमकसार में रामबरन गोस्वामी के घर से पूरे कछवाहन संपर्क मार्ग तक 0.48 किलोमीटर लागत 22.42 लाख रुपए, निनावां में प्राइमरी स्कूल से पूरे मेहरबान तक 0.3 किलोमीटर लागत 21.55 लाख रुपए,छतोह गांधीनगर मार्ग से शिव विद्या मंदिर तक 0.23 किलोमीटर लागत 12.92 लाख रुपए तथा बेवल में सन्नहिया मार्ग से बभनपुर संपर्क मार्ग तक 0.77 किलोमीटर 48.9 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण किया जाना है।
छतोह ब्लॉक में ही काजीपुर तेलियानी से नकदेइया पुर 0.5 किलोमीटर लागत 12.48 लाख रुपए तथा भेलिया संपर्क मार्ग से पूरे राजा तक 0.98 किलोमीटर लागत 29.09 लाख रुपए से खड़ंजा निर्माण भी किया जाना है।
इसके अतिरिक्त डीह ब्लॉक में 12 तथा सलोन ब्लॉक में 14 सड़कें बनाने का काम भी जल्दी ही शुरू किया जाएगा।
प्रधानगण सत्यदेव सिंह,सत्य नारायण,श्रीमती सरस्वती देवी तथा श्रीराम शर्मा,राजेश सिंह,भूपेंद्र सिंह,अतुल सिंह संदीप सिंह,विवेक त्रिपाठी,मनोज त्रिपाठी आदि सैकड़ों लोगों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के निरंतर विकास की उम्मीद जताई है।
Post a Comment