सलोन में शिक्षक सम्मान और शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन।
कामता नाथ सिंह
सलोन, रायबरेली। सलोन नगर पंचायत के कन्या जू. हाई स्कूल में 31मार्च को सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष चंद्र शेखर रस्तोगी और कार्यक्रम के अध्यक्ष से.नि.शिक्षक मो.इस्माइल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक कभी सेवा मुक्त नहीं होता बल्कि सेवानिवृत्त होने के बाद समाज से जुड़ाव अधिक हो जाता हैl गुरु पूजनीय होता है उसके द्वारा दी गई शिक्षा और संस्कार से ही शिष्य आगे बढ़ता हैl
मोहम्मद इस्माइल खान ने कहा कि सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों से मैं अनुरोध करता हूं कि वह समय-समय पर अपने अनुभवों से शिक्षकों का मार्गदर्शन करते रहें। सम्मानित होने वाले शिक्षकों राजेश कुमार मिश्र,मनोज कुमार पांडेय,शकील जहरा नकवी एवं पूर्व में सेवानिवृत्त मोहम्मद अजहर अंसारी,श्रीमती अशफाक जहां, मोहम्मद इस्माइल खान को मुख्य अतिथि ने अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।
बच्चों ने अपने गीत एवं नृत्य से दर्शकों का मनमोह लियाl कार्यक्रम की आयोजक जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ.साधना शर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सेवानिवृत होने वाले शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित करके हमारे विद्यालय परिवार ने उनकी गरिमा को आगे बढ़ाने का एक छोटा सा प्रयास किया है। मैं अपने बुजुर्ग साथियों से पूर्ववत मार्गदर्शन की अपेक्षा रखती हूं।
इस अवसर पर मोहम्मद आजम, मदनलाल,नरेंद्र सिंह,नन्हे यादव,राम लोटन,पप्पू, रमेश, निहाल अहमद,शाफिया बानो,आयशा कफील,माधुरी लता,तबस्सुम जहां,रीता,मोहम्मद मैसर मुस्तफा,शकील आदि ने विशेष सहयोग कियाl
Post a Comment