कहकशां अंजुम ने किया क़स्बा सलोन का नाम रौशन।

कहकशां अंजुम ने किया क़स्बा सलोन का नाम रौशन।
सलोन रायबरेली 
प्राथमिक विद्यालय कहुआ सलोन, रायबरेली की शिक्षिका  कहकशां अंजुम ने यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा ( NET ) इस मर्तबा उत्तीर्ण  करके सिर्फ़ अपने परिवार  का नाम रौशन नहीं किया बल्कि क़स्बा सलोन और बेसिक शिक्षा विभाग को गौरवशाली बनाया है । घर वालों के लिए दोहरी ख़ुशियां हासिल हुई हैं । क्योंकि इससे पहले कहकशां अंजुम के छोटे भाई मौलाना सलमान नदवी ने यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा ( NET ) उत्तीर्ण की थी।छोटे भाई से प्रेरित होकर इन्होंने अपनी तैयारी तेज़ कर दी ।  जिसका परिणाम सुखदायी मिला । यह पी एच डी करने के बाद प्रोफ़ेसर बनना चाहती हैं और अपनी कामयाबी का श्रेय  अपने परिवार वालों को देती हैं साथ-साथ गुरुजनों को भी कि उन्होंने उनका मार्गदर्शन किया । इनके पिता अली अहमद फल के आढ़ती हैं और पति फ़ैज़ मोहम्मद एम बी ए  करने के बाद अपना व्यवसाय कर रहे हैं ।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts