पीएमश्री स्कूल धरई का वार्षिकोत्सव संपन्न

पीएमश्री स्कूल धरई का वार्षिकोत्सव संपन्न
कामता नाथ सिंह ।
सलोन,रायबरेलीl पीएम श्री विद्यालय धरई का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम शिक्षा चौपाल एवं खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र ने कीl विद्यालय में खेलकूद आदि विभिन्न प्रतियोग्यताएं संपन्न हुईं। , बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य,एकांकी, गायन के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया गयाl आंगनबाड़ी कार्यकर्ती उमा मिश्रा और कलावती के अलावा जूनियर हाई स्कूल के शिक्षक रन्जीत साहू ने अपने विचार साझा किएl समस्त कार्यक्रम सुधा कुमारी वर्मा खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में आयोजित हुआ। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने कहा कि ग्राम शिक्षा चौपाल, हमारा आंगन हमारे बच्चे,खेलकूद प्रतियोगिता आदि आयोजन करके विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तस्लीम राबिया, वहां के स्टाफ  एवं एसएमसी ने सराहनीय कार्य किया है। अभिभावकों से निवेदन  है कि  बेटों के साथ बेटियों को जरूर शिक्षित कराएं। अपने बच्चों को विद्यालय की मुख्य धारा से जोड़ें। कक्षा एक की शगुन, सिमरन, सुनैना, कक्षा दो की आराध्य, लाजो,आलिया,कक्षा 3 की सौम्या, रागनी,अरशद अली,कक्षा 4 की जैनब बानो, अलकमा, दिव्यांशी और कक्षा 5 के साहिल,प्रिंस और अमित को शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिभावक सुनीता,गौसिया,संगीता,रेहाना, कमर जहां, शिक्षक सर्वेश कुमार, रिजवाना बानो, शिव बालक, राजेश्वरी सिंह, अरविंद कुमार, शाहिद के अतिरिक्त भारी संख्या में अभिभावकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन विद्यालय के शिक्षक कासिम हुनर ने किया।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts