कांग्रेस नेत्री किरन देवी के भाई का निधन।
कामता नाथ सिंह
सलोन,रायबरेली।अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष और
जिला विकास समन्वय एवम् अनुश्रवण समिति( दिशा) रायबरेली की सदस्य श्रीमती किरन देवी के भाई उमेश कुमार का निधन हो गया है। रविवार की रात मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे सलोन विधान सभा क्षेत्र के डीह ब्लॉक के मूल निवासी थे।
इस असामयिक मृत्यु पर अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा, जिला कांग्रेस अमेठी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल,उपाध्यक्ष तुलसी राम पासी,महासचिव अनुराग सिंह, इन्द्रपाल प्रभाकर,यदुवेन्द्र तिवारी, डॉ.कामता नाथ सिंह,एड. राजीव द्विवेदी,राकेश त्रिपाठी,अनुराग द्विवेदी आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
Post a Comment