क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हूँ-विधायक अशोक कुमार।
कामता नाथ सिंह
सलोन, रायबरेली।
सलोन विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अशोक कुमार कोरी ने बुधवार को नगर पंचायत सलोन में तीन नवनिर्मित सड़कों और नालियों का लोकार्पण किया।
उन्होंने नगर के वार्ड नंबर 10 मोहल्ला नई बाजार में अशरफ मेवाती के मकान से लेकर राजेश रस्तोगी के मकान तक नवनिर्मित सड़क और नाली निर्माण कार्य, वार्ड नंबर 10 मोहल्ला नई बाजार में मोहम्मद यूसुफ के मकान से बृजेश अग्रहरि के मकान तक नव-निर्मित सड़क एवं नाली निर्माण कार्य और वार्ड नंबर 01 मोहल्ला पूरे बाबू में राम लखन के मकान से लेकर अमृत पाल के मकान तक नव-निर्मित सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
ये निर्माण कार्य आवागमन और गन्दे जल के प्रवाह को आसान बनाने के साथ ही क्षेत्र के विकास को नई गति देंगे।
स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और नगर विकासमंत्री ए.के.शर्मा जी की प्रेरणा से मैं अपने विधान सभा क्षेत्र को आदर्श बनाने के लिए संकल्पित हूं।जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही मेरी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासदगण और भाजपा के स्थानीय नेताओं सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
Post a Comment