सलोन के स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

सलोन के स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा।
कामता नाथ सिंह 
सलोन, रायबरेली।
 हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सालों ब्लॉक के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलोन की छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली। सुश्री प्रियंका तिवारी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत की अध्यक्षता में कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय से बच्चों एवं नगर पंचायत का कर्मचारियों के साथ नगर के भ्रमण पर निकली नगर पंचायत के मोहल्लों   का भ्रमण करती हुई रैली विद्यालय में समाप्त हुई।
 इस अवसर पर बोलते हुए अधिशासी अधिकारी ने कहा की हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता हम सब का उद्देश्य होना चाहिए मैं नगर वासियों से निवेदन करती हूं कि सड़क पर कचरा ना डालें बल्कि उसे अपने घर में डस्टबिन में रखें गाड़ी आने पर सूखा कचरा अलग गीला कचरा अलग उसमें डालें और अपने नगर को स्वच्छ बनाएं
  वार्ड की सभासद हिना परवीन उनके प्रतिनिधि मोहम्मद शरीफ सभासद मिलकियाना पूर्वी मोहम्मद फिरोज इदरीसी के साथ-साथ नगर पंचायत के राजेंद्र सोनकर अमरेश बहादुर राजेंद्र यादव जितेंद्र पांडे नूर आलम माला पांडे  मेहताब ने रैली को सफल बनाया।
 प्रoअo डॉक्टर साधना शर्मा सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान शिक्षिका साफिया बानो तबस्सुम जहां आयशा क फील माधुरी लता रीता देवी मोहम्मद मैसर सबा बानो ने विशेष सहयोग किया बच्चों ने उल्लास के साथ तिरंगा रैली में सहयोग कियाl

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts