एक पेड़ मां के नाम: स्कूल में रोपे गए दर्जनों पौधे

एक पेड़ मां के नाम: स्कूल में रोपे गए दर्जनों पौधे
 के.एन.सिंह/मो. इस्माइल खान 
सलोन, रायबरेली। 
पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरई में  फलदार छायादार शोभा दार  लगभग आठ दर्जन  वृक्षों का रोपण किया इस अवसर पर बोलते हुए  विद्यालय के प्रभारी प्रधान अध्यापक मोहम्मद कासिम हुनर ने उपस्थित शिक्षकों और बच्चों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का सरकार का संदेश पहुंचाते हुए वृक्षारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया तथा सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माईल खान की उपस्थित पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनसे भी वृक्षारोपण कराया ।
आशीष श्रीवास्तव, सुजीत सिंह, रंजीत कुमार, नफीस फातिमा आदि नवागंतुक शिक्षकों ने प्रभारी प्रधान अध्यापक के कंधे से कंधा मिलाकर सरकारी योजनाओं को पूर्ण रूप से विद्यालय में लागू करने का आश्वासन देते हुए वृहद वृक्षारोपण विद्यालय प्रांगण में किया।
 इस अवसर पर पीएम श्री प्रा० विo की प्रअo तस्लीम राबिया, रिजवाना बानो, राजेश्वरी सिंह , दिव्य प्रताप अनुदेशक सहित पूरे स्टाफ ने हरित क्रांति लाने का संकल्प दोहराया।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts