सरकारी स्कूलों में बच्चे पढ़ाएं- अमित पासी।

सरकारी स्कूलों में बच्चे पढ़ाएं- अमित पासी।
मो. इस्माइल खान/के.एन.सिंह 
सलोन, रायबरेली।
सलोन विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे विशेनन मे कक्षा 5 उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को परीक्षा फल वितरित किया गया।बेहतर प्रदर्शन करने वाले  बच्चों रिया, नन्दिनी, शिवा, गोपी समेत सभी बच्चों को पुरस्कार दिया  गया। बच्चों का माल्यार्पण करके उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बगहा अमित पासी, विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष रघुनाथ , विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार सिंह और विद्यालय के शिक्षक , अभिभावक मौजूद रहे। ग्राम प्रधान ने  अभिभावकों से निवेदन किया कि वे कक्षा 05 पास करने वाले अपने बच्चों का प्रवेश नजदीकी सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में करायें। प्रधानाध्यापक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नवीन प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। कक्षा 01 में अब तक कुल 05 बच्चों का प्रवेश हो चुका है। 31 जुलाई तक 06 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले बच्चे कक्षा 01 में प्रवेश के लिये पात्र हैं ।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts