मो.इस्माइल/के.एन.सिंह
सलोन,राय बरेली। नगर पंचायत सलोन में पाक महीने रमजान के आखिरी जुम्मा की नमाज मौलाना सऊद अली खान इमाम मस्जिद उस्मान खान ने अदा कराई। इस अवसर पर रोजे के उद्देश्य बताते हुए मौलाना ने कहा रोजे से व्यक्तित्व निर्माण संभव है। अंतिम संदेश्टा हजरत मोहम्मद सल्ला. वसल्लम ने इस पाक महीने में रोजे रखते हुए यतीम, बेसहारा गरीबों की मदद की और पूरी दुनियां को यह पैगाम दिया कि सब आपस में मिलजुल कर रहें। इसी महीने में कुरान अवतरित हुआ जो समस्त मानव जाति के लिए कल्याणकारी है। इस अवसर पर मुतवल्ली मस्जिद अशरफ खान मेवाती, मोहम्मद अयूब खान, मौलाना सलमान नदवी, निजामुद्दीन अंसारी,शरीक निजाम, डॉक्टर तारिक निजाम, सैफी, मोहम्मद इस्माइल खान, अली अहमद, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद जैद खान, मोहम्मद शकील आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।
Post a Comment