डायट मेंटर ने किया सपोर्टिव सुपरविजन
के.एन.सिंह/ मो.इस्माइल खान
सलोन,रायबरेली।जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट) रायबरेली के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद जुबैर ने सलोंन विकास क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केन्द्रों शैक्षिक स्पोर्टिव सुपरविजन किया और शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के निर्देश दिए। प्रा.वि. औटहिया में चारों शिक्षक शिक्षण कार्य करते हुए पाए गए। छात्र उपस्थिति कम रही। आंगनबाड़ी केंद्र समय से खुला नहीं पाया गया। प्रभारी अध्यापक को विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र समय से खुलवाने तथा समस्त छात्रों को निपुण बनाने हेतु निर्देशित किया।प्राथमिक विद्यालय ख्वाजापुर में सभी चारों शिक्षक उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम होने पर प्रधानाध्यापक को उपस्थिति बढ़ाए जाने हेतु निर्देशित किया। प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह ने बताया कि शबे बरात के कारण बच्चों की उपस्थिति आज कम है । यहीं पर शिक्षिका मैमूना ने उर्दू भाषा की कक्षा शिक्षण में जुगनू पाठ योजना पर आधारित पाठ टी एल एम के माध्यम से प्रस्तुत किया। नूर फिजा खान , हया फातिमा आदि ने फराटे से उर्दू भाषा पढ़कर सुनाया जिस पर प्रवक्ता ने उन्हें शाबाशी दी। सपोर्टिव सुपरविजन के समय सेoनिo शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने एक आदर्श पाठ का प्रस्तुतीकरण भी किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री एवं सहायिका बच्चों के साथ शिक्षण कार्य करती हुई पाई गई।सभी विद्यालयों में प्रिंट रिच मटेरियल , ब्लूटूथ ,स्पीकर पुस्तकालय की पुस्तक, खेल सामग्री आदि का भी अवलोकन किया तथा आकलन ट्रैकर पर फोकस किया।बच्चों ने बताया कि खेलने की सामग्री एवं पढ़ने की पुस्तक प्रधानाध्यापक द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं। पूर्व मा.वि. मोहनगंज में 196 के सापेक्ष 146 छात्र छात्राएं मौजूद रहे। इस पर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय प्रभारी मोहम्मद आजम ने बताया कि हमारे यहां बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसका मुख्य कारण अभिभावकों से संपर्क है। सभी विद्यालयों में अपार आईडी ससमय पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए। इस दौरान राजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, विक्रम सिंह, उषा देवी ,महेंद्र सिंह ,प्रदीप कुमार , मैमूना बेगम, सरोज कुमारी ,नीतू कुशवाहा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
Post a Comment