बालिकाएं मीना मंच से बहुत कुछ सीखती हैं-डॉ. साधना शर्मा।
के.एन.सिंह/मो. इस्माइल खान
सलोन,रायबरेली। सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत कन्या जूनियर हाई स्कूल सलोंन में मीना मंच की छात्राओं ने मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। पूर्व मा.शि.संघ के मंत्री मोहम्मद आजम ने बच्चों से सामुदायिक सहभागिता के संबंध में जानकारी हासिल की और उससे होने वाले लाभ के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. साधना शर्मा ने आत्मरक्षा,प्रगति के पंख, अरमान मॉड्यूल,कॉमिक्स बुक के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हमारे विद्यालय में प्रत्येक शनिवार को मीना मंच का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। सुगमकर्ता तबस्सुम जहां ने मीना माड्यूल, प्रगति के पंख पर आधारित विस्तृत जानकारी दी ।पावरएंजिल सोनाली,खुशबू ,आंचल ने विशेष मॉडल चार्ट के माध्यम से सामुदायिक गतिविधि कराई। इस अवसर पर खुशबू, सिमरन सहित बहुत सी छात्राओं ने सामुदायिक सहभागिता का संकल्प दोहराया। जूनियर शिक्षक संघ के संरक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने भी बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और बताया कि 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि दिवस के दिन पेट के कीड़े की दवा (अल्बेंडा जोल) टैबलेट भोजन के एक घंटे बाद सभी बच्चों को ग्रहण करना है। इसका व्यापक प्रचार प्रसार मीना टीम करेगी।
Post a Comment