शरीर की फिटनेस में जिम का योगदान सराहनीय - इसरार हैदर रानू।

शरीर की फिटनेस में जिम का योगदान सराहनीय - इसरार हैदर रानू।
के.एन.सिंह/मो. इस्माइल खान 
सलोन–रायबरेली। नगर पंचायत सलोन में नई बाज़ार स्थित स्पेशल फोर्सेस फिटनेस जिम की सलोन ब्रांच में डेडलिफ्ट और प्रेस डम्बल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। डेडलिफ्ट में दो अलग-अलग भार वर्ग में विजेता रहे इस्माईल घोसी और अभिषेक, द्वितीय स्थान पर रहे दानिश और साहिल तृतीय स्थान पर रहे गुड्डू मेवाती और फैसल, डम्बल प्रेस में अलग-अलग भारवर्ग में विजेता रहे सुहैल घोसी, सौरभ मिश्रा, रवि मौर्य, जावेद, बालेंद्र को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन जिम संचालक ट्रेनर मो. इरफ़ान और संचालन तैय्यब सर और मो.तहसीन ने किया।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत सलोन के पूर्व सभासद इसरार हैदर "रानू" ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर ही दुनिया का सबसे बड़ा धन है और शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए जिम सेंटर अच्छा योगदान दे रहे हैं। उन्होंने विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और प्रतियोगिता में शामिल सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर
मो.शरीफ़ गड्डी सभासद नई बाजार,मो. 
फिरोज़ इदरीसी मिल्कीयाना पूर्वी,मोनू सिंह,अनूप यादव,ट्रेनर फैजान,साहिल राईनी,इमरान सर,अफ़रोज़ इदरीशी,मो. इमरान, मुरसल सिद्दीकी,मो.ज़ैद मेवाती,मो.रजी, वसीम सलमानी आदि मौजूद रहे।
स्पेशल फोर्सेस फिटनेस की द्वितीय शाखा जायस और फायर बर्ड जिम सलोन के लड़कों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। 
सारा कार्यक्रम हाफ़िज़ मो. शफ़ी की सरपरस्ती में संपन्न हुआ।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts