पीयूष, कान्हा तिवारी, सचिन पांडेय, प्रणव त्रिपाठी, अंकित पाठक, मंगलेश, मधुर, शशांक शेखर, आदर्श, लकी, आयुष, अर्पित और शिवम आदि ने काव्य पाठ किया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर रमापति त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। अखिलेश पांडेय ने गीता के महत्व पर प्रकाश डाला। कैलाशपति त्रिपाठी ने गीता के महत्व पर प्रकाष डालते हुए कहा कि गीता ऐसा ग्रंथ है जो अपने में स्वयं एक वेद है। भगवान श्रीकृष्ण के मुख से निकला हुआ है। लालता सिंह महिला महाविद्यालय अदलहाट के पूर्व प्राचार्य डॉ.कृष्ण बिहारी द्विवेदी,मुख्य अतिथि नंदकिशोर तिवारी ने कहा कि गीता कर्म, भक्ति और ज्ञान की संगम है। विभा, प्रीति पाठक,सौरभ पुजारी आदि रहे। संचालन श्याम किशोर पांडेय ने किया।
भगवान श्रीकृष्ण के मुख से निकली गीता में जीवन का सार
चुनार। श्रीमती भागीरथी ट्रस्ट आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में गीता जयंती सोमवार को हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह प्राचार्य सहित समस्त अध्यापक एवं छात्रों ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान घंटा, शंख नाद के साथ गीता के उद्घोष किया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण का पूजन मंत्र उच्चारण के साथ विद्यालय परिवार ने प्राचार्य के साथ किया। गीता जयंती के उत्सव पर चुनार नगर पालिका के अध्यक्ष मंसूर अहमद की अध्यक्षता में एवं बरेवां स्थित जानता इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य नंदकिशोर तिवारी ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। निखिल,कान्हा,अर्पित, गौरव ने संयुक्त रूप से मंगलाचरण,स्वागत गान अंकित, घनश्याम, रूपक, शशांक शेखर ने किया।
Post a Comment