एपेक्स आयुर्वेद कॉलेज ने आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार औषधीय पौधों का वितरण किया

एपेक्स आयुर्वेद कॉलेज ने आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार औषधीय पौधों का वितरण किया
चुनार, मिर्जापुर। 9वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस सप्ताह के अवसर पर एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल द्वारा आयुष मंत्रालय के निर्देशानुसार चुनार नगर पालिका परिषद के गौरव पैलेस लॉन में औषधीय पौधों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एपेक्स ट्रस्ट इंस्टिट्यूट के डीन प्रो. डॉ. सुनील मिस्त्री, आयुर्वेद प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी.के. सिंह और अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस दौरान तुलसी, एलोवेरा, आमलकी, पथरचट्टा, ब्रायोफिलम और हल्दी जैसे पौधों का वितरण किया गया।

अवसर पर उपस्थित लोगों को इन पौधों के औषधीय गुणों, स्वास्थ्य लाभों और दैनिक जीवन में उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे आयुर्वेद की महत्ता को समझने और इन पौधों के प्रभावी उपयोग के प्रति लोगों को प्रोत्साहित किया गया। एपेक्स के चेयरमैन डॉ. एसके सिंह ने आयुष मंत्रालय की इस पहल की सराहना की और इसके सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।

0/Post a Comment/Comments

Stay Conneted

Programs & Facts