बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर रामप्यारे सिंह नें बताया कि, आगामी 3,4,5 जून 2026 को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति की राष्ट्रीय पंचायत हरिद्वार में *चौधरी चरण सिंह वीआईपी घाट हरिद्वार* के प्रांगण में आयोजित है । जिसमें देश के सभी प्रदेशों के भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारी एवं महिला / पुरुष किसान भाग लेंगे। हम लोगों को भी अपने जिले से अधिक से अधिक संख्या में वहां पहुंचकर के अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी है।
वहीं बैठक में अपना विचार व्यक्त करते हुए भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष श्री धर्मदेव उपाध्याय ने संगठन को गांव इकाई से लेकर जिला इकाई तक मजबूत करने हेतु सभी उपस्थित लोगों से आग्रह किया । कहा कि 3,4,5 जून 2026 को हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय चिंतन शिविर में भाग लेनें के लिये बनारस हरिद्वार ट्रेन से प्रस्थान करनां है।
श्री उपाध्याय नें पंचायत में मातृशक्ति / महिलाओं की अच्छी उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि, बड़भुईलीं गांव के महिलाओं के ग्राम इकाई का गठन कर दिया जाए ।
जिसके अनुसार, श्रीमती पुष्पा देवी को ग्राम इकाई का अध्यक्ष, श्रीमती सुनीता देवी को उपाध्यक्ष, श्रीमती शीला देवी को मंत्री,श्रीमती लालमनी देवी को संगठन मंत्री,श्रीमती लालती देवी को प्रचार मंत्री और श्रीमती चनरा देवी को कोषाध्यक्ष एवं श्रीमती सुनीता देवी, नागेश्वर देवी, चम्पा को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। साथ ही पुरुष वर्ग में श्री रामबृक्ष सिंह, श्री दिलीप पटेल, श्री लल्लू सिंह को जिला कार्यसमिति का सदस्य सर्वसम्मति से चुना गया।
Post a Comment